EVENT
आमंत्रण : रन फॉर गंगा (गंगा दौड़)
Posted on
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एन.जी.आर.बी.ए. पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित रन फॉर गंगा (गंगा दौड़)

दिनांक : 19 जनवरी 2014
समय : प्रातः 9 बजे
उद्घाटन स्थल : चंद्रशेखर आजाद पार्क, इलाहाबाद (सेंट जोसेफ कॉलेज गेट के समीप)
समापन स्थल : मदनमोहन मालवीय स्टेडियम, इलाहाबाद


गंगा एक नदी नहीं भारत की अस्मिता है, उसको निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखना हर भारतवासी का कर्तव्य है। भारत सरकार का पर्यावरण एवं वन मंत्रालय (एन.जी.आर.बी.ए.) राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत गंगा संरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं। इसी क्रम में रन फॉर गंगा का आयोजन प्रारंभ किया गया है, जिसमें खेल के माध्यम से पूरे देश के जनमानस को इस मिशन से जोड़ना है।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने सभी से अपील की है कि लोग रन फॉर गंगा में शामिल होकर गंगा के प्रति अपने कर्तव्य को निभाकर गंगा संरक्षण जन-जागरूकता कार्य में प्रतिभागी बनें और गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें।

गंगा के प्रति अपराध (पौराणिक आख्यान पर आधारित)


1. गंगा तट पर खुले में शौच।
2. गंगा तट पर कुल्ला, मंजन, दातून।
3. गंगा तट पर साबुन से स्नान।
4. गंगा तट पर कपड़े धोना अथवा निचोड़ना।
5. गंगा में शव प्रवाहित करना।
6. गंगा में अधजली लाशें बहाना।।
7. गंगा में बासी फूल अथवा माला विसर्जन।
8. गंगा में पूजा शेष सामग्री फेंकना।
9. गंगा में अवशेष अथवा मूर्ति विसर्जन।
10. गंगा में कूड़ा-कचरा फेंकना।
11. गंगा नगरी में पॉलीथीन-पन्नी का उपयोग करना।
12. गंगा नगरी में खाली बोतलें अथवा डिब्बे फेंकना।
13. गंगा नगरी में रासायनिक कचरा बहाना।

...कहीं आपने तो ऐसा कुछ नहीं किया?

गंगा दौड़ प्रतिभागी वर्ग


(A) पुरुष वर्ग-8 किमी. (B) महिला वर्ग – 6.5 किमी. (C) बालक वर्ग 13-18 वर्ष) 5 किमी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम


पर्यावरण एवं गंगा को समर्पित नृत्य एवं भजन (विभिन्न कलाकारों के माध्यम से) पुरस्कार वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम

समय : 12.30 अपरान्ह
स्थल : मदनमोहन मालवीय स्टेडियम परिसर


मुख्य अतिथि


माननीय मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डी. वाई. चंद्रचूर्ण
उच्च न्यायालय, इलाहाबाद

विशिष्ट अतिथि


माननीय न्यायमूर्ति : अरुण टण्डन
माननीय महापौर : श्रीमती अभिलाषा गुप्ता
मण्डलायुक्त : कुमार कमलेश
जिलाधिकारी : राजशेखर
मिशन निदेशक : रंजन मिश्र

निवेदक


प्रदीप कुमार, (नगर आयुक्त इलाहाबाद नगर निगम, इलाहाबाद)
डॉ. विकास शुक्ला, (विशेष कार्याधिकारी, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन)
अशोक कुमार, (ए.डी.एम. सिटी, इलाहाबाद)

आयोजन समिति


रूस्तम खान (उप क्रीड़ा अधिकारी)
संजीव प्रधान (पर्यावरण अभियंता)
विजय कुमार (क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी)
सुनील कुमार गुप्ता (सामाजिक पर्यवेक्षक)
मनोज श्रीवास्तव (प्रोग्राम कोआर्डिनेटर)
संजय पुरूषार्थी (उद्घोषक)

नगर निगम इलाहाबाद आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है।

अधिक जानकारी के लिए अटैचमेंट देखें।
Attachment