आपदा प्रबन्धन में तलाशें रोजगार

7 Sep 2019
0 mins read
आपदा प्रबन्धन में तलाशें रोजगार।
आपदा प्रबन्धन में तलाशें रोजगार।

नेपाल में 25 अप्रैल 2017 को आए विनाशकारी भूकम्प में हजारों लोगों की मौत हो गई, आशियाने उजड़ गए, हजारों की संख्या में लोग हताहत हुए थे।। 17 दिन बाद यानी एक बार फिर बड़ा भूकम्प का झटका नेपाल ने झेला था। हर कोई इस प्राकृतिक विपदा से आहत था। इस कठिन घड़ी में भारतीय वायुसेना, आर्मी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ व डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़े जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर बड़ी ही मुस्तैदी से लोगों की जान बचाई और राहत पहुँचाने का काम किया। वह सचमुच संकट की इस घड़ी में अनुकरणीय साहस का कार्य था। 
 
जवानों का पहाड़ से भी बड़ा हौसला देखते ही बन रहा था। फिर जम्मू कश्मीर में आई विनाशकारी बाढ़ ने भी कुछ ऐसा ही कहर बरपाया। हिमालयी क्षेत्र में 16 जून, 2013 की रात आई जबरदस्त बारिश, बादल फटने और भू-स्खलन से आई आपदा से जान-माल के नुकसान का आकलन मुश्किल है। इस आपदा से उत्तराखण्ड के चार जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ का बुनियादी ढाँचा बुरी तरह तहस नहस हो गया था। सशस्त्र बल निःस्वार्थ भाव से बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हजारों लोगों की जान बचाने में कामयाब रहे। अगर आप में भी मानवीय संवेदना है और लोगों की मदद करना चाहते हैं तो डिजास्टर मैनेजमेंट में करियर बना सकते हैं - कई संस्थानों में बकायदा डिग्री, डिप्लोमा व सार्टिफिकेट कोर्स चल रहे हैं, आप भी इन कोर्स को करने के बाद आपदा में लोगों की मदद कर सकते हैं।
 
आपदा से कैसे निपटें और सरकार का है कितना योगदान

बीते दो दशक में जिस तरह पूरे विश्व में जमीन खिसकने, भूकम्प, बाढ़, सुनामी, चक्रवात से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं वह बहुत ही दुखदायी है। आपदा प्रबन्धन की सबसे बड़ी चुनौती होती है आपदाग्रस्त सीमा क्षेत्र और होने वाली क्षति का आकलन करना। सही समय पर वहाँ पहुँच कर लोगों की जान व माल की रक्षा करना। इसमें खतरे से निपटने, दुर्घटना होने के बाद जान-माल की हिफाजत कैसे की जाए इन बातों की समझ होनी जरूरी है। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें जरूरी धन उपलब्ध कराती हैं। गृह मंत्रालय इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। वह आपदा के समय डिजास्टर मैनेजमेंट का कार्य संभालता है। कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय सूखे और बाढ़ के वक्त अपनी जिम्मेदारी निभाता है तो हवाई दुर्घटनाओं के समय सिविल एविएशन और रेल दुर्घटनाओं के समय रेल मंत्रालय। भारत सरकार ने इस क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण पहल की है। मानव संसाधन मंत्रालय ने दसवीं पंचवर्षीय योजना में डिजास्टर मैनेजमेंट को स्कूल और प्रोफेशनल एजुकेशन में शामिल किया है। लगातार आपदा से निबटने के लिए इस सम्बन्ध में योजनाएँ बनाई जा रही हैं। कौन-सी आपदा में किस तरह काम किया जाए इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
 
आपदा के प्रकार

डिजास्टर यानी आपदा, प्राकृतिक भी हो सकती है और मानवजनित यानी मनुष्य के द्वारा की गई गलतियों की वजह से भी आ सकती है। सुनामी, भूकम्प, बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, ओलावृष्टि, जंगल में लगी आग तो प्राकृतिक आपदाओं की श्रेणी में आती हैं, वहीं आग लगने, बस या ट्रेन का दुर्घटनाग्रस्त हो जाना, बिल्डिंग का गिर जाना, साइबर क्राइम, केमिकल आपदा, न्यूकिलयर आपदा वगैरह-वगैरह आपदा के उदाहरण हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ का मेला हो या कोलकाता की पार्क स्ट्रीट का स्टीफन कोर्ट बिल्डिंग, जयपुर में तेल के कुँए या फिर तमिलनाडु के कुंभकोणम में बच्चों का स्कूल से जुड़ी घटनाएँ।
 
प्रमुख संस्थान

  • दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ फायर इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
  • इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट एंड फायर सेफ्टी, मोहाली, पंजाब
  • डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, भोपाल, मध्य प्रदेश 
  • गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी एंड मैनेजमेंट 
     

TAGS

disaster management project, types of disaster management, disaster management in english, disaster management essay, disaster management in india, disaster management pdf, disaster management ppt, disaster management cycle, disaster management in india, disaster management ppt, disaster management project, disaster management cycle, disaster management essay, disaster management pdf, disaster management meaning in hindi, disaster management definition, disaster management meaning, disaster management in india pdf, disaster management project, disaster management in english, types of disaster management, disaster management wikipedia, disaster management hindi, disaster management in hindi, aapda prabandhan kya hai, aapdaprabandhan kya hai, apda prabandhan kya hai, aapdaprabandhan kya hai, disaster management essay, disaster management ppt, recent natural disasters in india 2018, natural disasters in india 2017, recent natural disasters in india 2019, natural disasters in india last 10 years wikipedia, top 10 natural disasters, list of recent natural disasters 2018 in india.

 

Posted by
Attachment
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading