दून में भूजल का रिचार्ज कम गिरावट ज्यादा

10 Jul 2018
0 mins read
water crisis
water crisis

केन्द्रीय भूजल बोर्ड के ताजा आँकड़े भूजल की उल्टी गिनती शुरू होने की कहानी बयाँ कर रहे हैं। वर्ष 2006 से 2015-16 के बीच किये गये अध्ययन में पता चला है कि भूजल रिचार्ज होने की दर कम है, जबकि भूजल के रसातल में जाने की दर कहीं अधिक है। दून में मई, अगस्त, नवम्बर और जनवरी में भूजल में अधिकतम रिचार्ज 10.16 मीटर का रहा। जबकि इसके नीचे जाने की दर 14.83 मीटर रही।

केन्द्रीय भूजल बोर्ड ने दून के 19 स्टेशनों में मानसून पूर्व (मई), मानसून (अगस्त) और मानसून के बाद (नवम्बर व जनवरी) में भूजल की स्थिति का आकलन किया। इसमें विभिन्न सीजन में निर्धारित स्टेशनों में भूजल के रिचार्ज व उसके स्तर के नीचे जाने की स्थिति पता की गई। अध्ययन में प्राप्त आँकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। पता चला कि मानसून सीजन अगस्त माह में ही सबसे अधिक 10.5 स्टेशन में भूजल स्तर चार मीटर से अधिक ऊपर चढ़ा। जबकि भूजल स्तर नीचे जाने की बात करें तो चार मीटर से अधिक की कमी जनवरी माह में अधिकतम 35.29 स्टेशन में रही।

अध्ययन में शामिल अन्य जिलों (हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चम्पावत) में चम्पावत (50 फीसद स्टेशन) को छोड़कर दून जैसी गिरावट कहीं पर भी दर्ज नहीं की गई। चम्पावत पर्वतीय जिला है और वहाँ भूजल स्तर पहले से ही काफी नीचे है। ऐसे में दून की गिरावट आनुपातिक रूप से सबसे अधिक मानी जा सकती है।

दून में सबसे नीचे 77.42 मीटर तक भूजल

प्रदेश में सबसे अधिक गहराई तक भूजल वाले इलाके दून में ही हैं। यहाँ भूजल उपलब्धता की अधिकतम गहराई 77.42 मीटर है।

जमीन की सतह से पाँच मीटर तक गहराई में भूजल उपलब्धता की बात करें तो यहाँ ऐसे इलाके सिर्फ 1.82 फीसद ही हैं। जबकि, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 64.44 क्षेत्र में भूजल पाँच मीटर तक की गहराई में मिल जाता है। दूसरी तरफ जिन इलाकों में भूजल 15 मीटर से अधिक गहराई पर मिल रहा है, ऐसे इलाकों की संख्या दून में 50 फीसद है।

चिन्ता

1. दून के 19 स्टेशन पर मई, अगस्त, नवम्बर व जनवरी माह में भूजल की स्थिति पर किया गया अध्ययन।

2. अधिकतम रिचार्ज 10.16 मीटर जबकि भूजल के नीचे जाने की दर 14.83 मीटर रही।

 

दून में भूजल रिचार्ज व गिरावट की तस्वीर (मीटर में)

माह

अधिकतम रिचार्ज

अधिकतम गिरावट

मई

2.08

9.52

अगस्त

10.16

7.98

नवम्बर

5.01

14.83

जनवरी

2.8

6.73

 

 

भूजल की उपलब्धता (मीटर में)

जिला

स्टेशन

न्यूनतम

अधिकतम

देहरादून

55

3.85

77.42

हरिद्वार

41

1.55

69.22

यूएसनगर

45

0.65

15.83

नैनीताल

11

1.94

67.48

चम्पावत

02

10.63

30.44

पौड़ी

01

0

55.42

 

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading