गंगा का एक परिचय

31 Aug 2008
0 mins read

 

 

गंगा का उद्गम स्थल हिमालय पर्वत की दक्षिण श्रेणियाँ हैं। प्रवाह के प्रारंभिक चरण में भारत के राज्य में दो नदियाँ अलकनन्दा व भागीरथी निकलती हैं। अलकनन्दा की सहायक नदी धौली, विष्णु गंगा तथा मंदाकिनी है। भागीरथी गोमुख स्थान से २५ किमी लम्बे गंगोत्री हिमनद से निकलती है। भागीरथी व अलकनन्दा देव प्रयाग में संगम करती है यहाँ से वह गंगा के रुप में पहचानी जाती है। भारत के विशाल मैदानी इलाके से होकर बहती हुई गंगा बंगाल की खाड़ी में बहुत सी शाखाओं में विभाजित होकर मिलती है। इनमें से एक शाखा का नाम हुगली नदी भी है जो कोलकाता के पास बहती है, दूसरी शाखा पद्मा नदी बांग्लादेश में प्रवेश करती है। इस नदी की पूरी लंबाई लगभग २५०७ किलोमीटर है। गंगा और बंगाल की खाड़ी के मिलन स्थल पर बनने वाले मुहाने को सुंदरवन के नाम से जाना जाता है जो विश्व की बहुत सी प्रसिद्ध वनस्पतियों और प्रसिद्ध बंगाल टाईगर का निवास स्थान है।

यमुना नदी यों तो अपने आप में एक स्वतंत्र और बड़ी नदी है, गंगा में प्रयाग यानि इलाहाबाद में आकर मिलती है।

अलकनन्दा नदी गंगा की सहयोगी नदी हैं। यह गंगा के चार नामों में से एक है। चार धामों में गंगा के कई रूप और नाम हैं। गंगोत्री में गंगा को भागीरथी के नाम से जाना जाता है, केदारनाथ में मंदाकिनी और बद्रीनाथ में अलकनन्दा। यह उत्तराखंड में शतपथ और भगीरथ खड़क नामक हिमनदों से निकलती है। यह स्थान गंगोत्री कहलाता है। अलकनंदा नदी घाटी में लगभग २२९ किमी तक बहती है। देव प्रयाग या विष्णु प्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी का संगम होता है और इसके बाद अलकनंदा नाम समाप्त होकर केवल गंगा नाम रह जाता है। अलकनंदा चमोली टेहरी और पौड़ी जिलों से होकर गुज़रती है।.गंगा के पानी में इसका योगदान भागीरथी से अधिक है। हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थल बद्रीनाथ अलखनंदा के तट पर ही बसा हुआ है। राफ्टिंग इत्यादि साहसिक नौका खेलों के लिए यह नदी बहुत लोकप्रिय है। तिब्बत की सीमा के पास केशवप्रयाग स्थान पर यह आधुनिक सरस्वती नदी से मिलती है। केशवप्रयाग बद्रीनाथ से कुछ ऊँचाई पर स्थित है।
 

देश

नेपाल, भारत, बांग्लादेश

मुख्य शहर

हरिद्वार, मुरादाबाद, रामपुर, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, राजशाही

लम्बाई

2,510 km (1,560 mi)

जलोत्सारण क्षेत्र

907,000 km² (350,150  sq mi)

विसर्जन स्थल

मुख

 - औसत

12,115 /s (४424,306cu ft/s)

उद्गम

गंगोत्री हिमानी

 - स्थान

उत्तराखंड, भारत

 - निर्देशांक

30°59′N 78°55′E / 30.983, 78.917

 - ऊँचाई

,७५६ m (२५,४४६ ft)

मुख

सुंदरवन

 - स्थान

बंगाल की खाडी़, बांग्लादेश

 - निर्देशांक

22°05′N 90°50′E / 22.083, 90.833

 - ऊँचाई

 m ( ft)

मुख्य सहायक नदियाँ

 - वामांगी

महाकाली, करनाली, कोसी, गंडक, घाघरा

 - दक्षिणांगी

यमुना, सोन, महानंदा

 

साभार विकिपीडिया

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading