जल संसाधन मंत्रालय

27 Aug 2017
0 mins read

भारत सरकार
जल संसाधन मंत्रालय
केन्द्रीय जल आयोग
सेवा भवन, आर.के. पुरम, नई दिल्ली-110066


केन्द्रीय जल आयोग के जल विज्ञानीय परिमंडल, केन्द्रीय जल आयोग, भुवनेश्वर स्थिति कार्यालय में वेतन मैट्रिक्स (रु. 35,400-1, 12,400) के लेवल-6 में कनिष्ठ अनुवादक के पद को केन्द्र सरकार/राज्य सरकार/संघ राज्य क्षेत्र/स्वायत्त निकाय/कानूनी संगठन/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/विश्वविद्यालय के अधीन ऐसे अधिकारियों, जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, से अल्पकालिक अनुबन्ध सहित प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के लिये आवेदन आमन्त्रित किये जाते हैं:-

(क) जो मूल काडर या विभाग में नियमित आधार पर सदृश पद धारण किए हुए हैं; और
(ख) जो निम्नलिखित शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएँ रखते हैं:-

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री स्तर पर अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या परीक्षा के माध्यम से हिन्दी में मास्टर डिग्री, या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री स्तर पर हिन्दी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या परीक्षा के माध्यम से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिन्दी या अंग्रेजी से भिन्न किसी विषय में डिग्री स्तर पर अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या परीक्षा के हिन्दी माध्यम से मास्टर डिग्री, या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिन्दी या अंग्रेजी से भिन्न किसी विषय में डिग्री स्तर पर हिन्दी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या परीक्षा के अंग्रेजी माध्यम से मास्टर डिग्री, या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिन्दी या अंग्रेजी से भिन्न किसी विषय में मास्टर डिग्री जो डिग्री स्तर पर हिन्दी और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में या दोनों में एक परीक्षा के माध्यम के रूप में और दूसरा अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हो, और

हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स या केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकारों या संघ राज्य क्षेत्रों या स्वायत्त निकायों या कानूनी संगठनों, जिसके अन्तर्गत भारत सरकार के उपक्रम भी हैं, में हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद कार्य में दो वर्षों का अनुभव हो।

2. अल्पकालिक अनुबन्ध सहित प्रतिनियुक्ति की अवधि, जिसके अन्तर्गत उसी अथवा अन्य संगठन/विभाग में इस नियुक्ति के ठीक पहले अन्य संवर्ग बाह्य पद पर प्रतिनियुक्ति की अवधि शामिल है, सामान्य रूप से 3 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

3. प्रतिनियुक्ति/अवशोषण द्वारा नियुक्ति के लिये अधिकतम आयु सीमा आवेदन प्राप्त होने की अन्तिम तिथि पर 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

4. कनिष्ठ अनुवादक निम्नलिखित कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निष्पादन करेंगे:-

(i) आधिकारिक पत्रिकाओं, पुस्तकों, रूपों, परिपत्र मैनुअल, लेख आदि के विभिन्न प्रकाशनों को हिन्दी में अनुवाद करना।

(ii) दिन-प्रतिदिन के आधिकारिक पत्रों, कार्यालय आदेश, विभागीय आदेशों आदि को अंग्रेजी से हिन्दी और इसके विपरीत अनुवाद करना; और

(iii) राजभाषा नीति और विभिन्न सरकारी मामलों के कार्य के कार्यान्वयन में हिन्दी अधिकारी की सहायता करना।

4. चयनित अधिकारियों का वेतन, समय-समय पर यथा संशोधित डीओपीटी का ज्ञा. सं. 2/29/91 -स्था. (वेतन-II) दिनांक 05.01.1994 के अनुसार, नियमित होगा।

5. उपर्युक्त शर्तों को पूर्ण करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी (i) पिछले पाँच वर्षों की पूर्ण अद्यतन वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) की सत्यापित प्रति (ii) सतर्कता निकासी प्रमाण-पत्र (iii) कोई शास्ति नहीं विवरण और सत्यनिष्ठा प्रमाण-पत्र सहित दिए गए प्रोफॉर्मा में उचित माध्यम से दो प्रतियों में अपना आवेदन भेज सकते हैं। तुरन्त नौकरी से कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। आवेदन-पत्र रोजगार समाचार में इस (विज्ञापन) के प्रकाशन की तारीख से 60 दिनों के भीतर अधोस्ताक्षरी के पास पहुँच जाने चाहिए।

(राजेश शर्मा)
अवर सचिव
फोन : 011-29583317

भाग-I
जीवन-वृत्त प्रपत्र

 

1.

आवेदक का नाम

 

2.

जन्मतिथि

 

3.

सेवानिवृत्ति की तारीख

 

4.

क्या आवेदक केन्द्र सरकार/राज्य सरकार/संघ राज्य क्षेत्र/स्वायत्त निकाय/कानूनी संगठन/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/विश्वविद्यालय के कर्मचारी हैं।

 

5.

यदि हाँ, तो धारित पद/पदों के ब्यौरे (कालक्रमानुसार)

 

क्रम सं.

धारित पद

नियमित/तदर्थ

वेतनमान वेतन बैंड

ग्रेड वेतन

तिथि से

तिथि तक

 

(i)

      
 

(ii)

      

6.

शैक्षिक अर्हताएँ

 

क्रम सं.

बोर्ड का नाम

उत्तीर्ण की गई परीक्षा

वर्ष

विषय मुख्य/अनिवार्य/वैकल्पिक

 

(i)

      
 

(ii)

      
 

(iii)

      
 

(iv)

      

7.

हिन्दी/अंग्रेजी अनुवाद कार्य से संबंधित अनुभव यदि कोई हो।

 

8.


9.

कृपया बताएँ कि क्या आप इस पद के लिये अपेक्षित योग्यताएँ रखते हैं।

क्या आप अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से सम्बन्धित हैं।

 

10.

टेलीफोन/मोबाइल नं. सहित पत्राचार का पता

 

11.

अभ्युक्तियाँ, यदि कोई हों।

 

 

अधिक जानकारी के लिये 29 जुलाई - 4 अगस्त, 2017 का रोजगार समाचार देखें।

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading