जलविज्ञान : प्रश्नोत्तरी (Hydrology: Quiz)

28 Dec 2015
0 mins read


1. हाइड्रोलाॅजी किसका विज्ञान है (Hydrology is the science of what?)
(क) हवा तथा मृदा का
(ख) सड़क एवं नगरों का
(ग) जल का
(घ) वायुमण्डल का

2. ग्रीन हाउस प्रभाव, वायुमण्डल में किस गैस के बढ़ जाने के कारण होता है? (Which gas increases, the greenhouse effect in the atmosphere?)
(क) नाइट्रोजन
(ख) आॅक्सीजन
(ग) हाइड्रोजन
(घ) कार्बन डाइआॅक्साइड

3.ब्राइन (Brine) क्या है?
(क) एक गैस
(ख) एक द्रव
(ग) तीव्र खारा जल
(घ) सामान्य जल

4. ग्रीष्म ऋतु में झीलों के सूखने का मुख्य कारण क्या है? (What is the main reason for drying lakes in summer?)
(क) वर्षा
(ख) हिमपात
(ग) अपरोधन
(घ) वाष्पन

5. कैसे वर्षण प्राप्त होता है? (How precipitation is received?)
(क) वर्षा के रूप में
(ख) हिमपात के रूप में
(ग) अपरोधन के रूप में
(घ) उपरोक्त सभी रूपों में

6. जल ऊर्जा के लिये नदियों पर बाँध बनाने हेतु उपयुक्त स्थल मैदानी भाग में नहीं होने का कारण क्या हैं? (Why there is no suitable place for hydropower dams on the rivers in the plains?)
(क) पानी की कमी
(ख) मैदानों में कम वर्षा का होना
(ग) अधिक वाष्पन
(घ) कम विभवान्तर (Potential Head) का होना

7. जलऊर्जा उत्पादन में जल की आवश्यकता क्यों पड़ती है? (Why is water required for Hydropower production?)
(क) टरबाइन्स को ठंडा करने के लिये
(ख) टरबाइन्स को घुमाने के लिये
(ग) भाप उत्पन्न करने के लिये
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

8. नदी की उपनदी (ट्रिब्यूटरी) क्या होती है? (What is a tributary?)
(क) नदी से निकलती है
(ख) नदी से जुड़ती है
(ग) कभी नदी से निकलती है, कभी नदी से जुड़ती है
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

9. भाखड़ा नांगल बाँध किस राज्य में स्थित है? (In which state Bhakra Nangal Dam is located?)
(क) पंजाब में
(ख) हरियाणा में
(ग) जम्मू तथा कश्मीर में
(घ) हिमाचल प्रदेश में

10. भारत की औसत वर्षा कितनी है? (What is the average rainfall in India?)
(क) 10 से.मी.
(ख) 119 से.मी.
(ग) 139 से.मी.
(घ) 153 से.मी.

11. भूमण्डलीय तापमान में वृद्धि से क्या होगा? (What would happen because of the global warming?)
(क) समुद्र का जल स्तर बढ़ जाएगा
(ख) समुद्र का जल स्तर कम हो जाएगा
(ग) समुद्र जल स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
(घ) भूजल का स्तर बढ़ जाएगा

12. जलाशयों से वाष्पन कम करने में सबसे अधिक प्रभावी इनमें से कौन है? ( Which one is the most effective in reducing evaporation from reservoirs?)
(क) इथाइल एल्कोहल
(ख) मिथाइल एल्कोहल
(ग) सीटाइल एल्कोहल
(घ) ब्यूटाइल एल्कोहल

13. वनों को काटने से क्या होगा? (What will happen after deforestation?)-
(क) नदियों में बहाव बढ़ेगा
(ख) नदियों में बहाव कम होगा
(ग) भूजल बढ़ेगा
(घ) अवसाद वहन कम होगा

14. सामान्यतः बाँध क्यों बनाए जाते हैं? (Why dams are built, generally?)
(क) बाढ़ नियंत्रण हेतु
(ख) जल ऊर्जा उत्पादन हेतु
(ग) सिंचाई हेतु
(घ) उपरोक्त सभी कार्यों हेतु

15. वह क्षेत्र जहाँ कृषि कार्यों हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं होता है, उसे क्या कहते हैं? (The area, where there is not sufficient water for agriculture, what is it called?)
(क) शुष्क क्षेत्र
(ख) आर्द्र क्षेत्र
(ग) अर्द्ध आर्द्र क्षेत्र
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

16. वृक्षारोपण की क्या उपयोगिता है? (What is the utility of the plantation?)
(क) यह मृदा कटाव को कम करता है
(ख) यह मृदा कटाव को बढ़ाता है
(ग) इसका मृदा कटाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता
(घ) यह हवा का तापमान बढ़ाता है

17. विश्व में सर्वाधिक वर्षा कहाँ होती है? (Which is the highest rainfall place in the world?)
(क) मासिनराम, मेघालय, भारत में
(ख) सोन बिलक, आस्ट्रिया में
(ग) चेरापूँजी, असम, भारत में
(घ) वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका में

18. वर्षा मापन यंत्र का सर्वप्रथम आविष्कार तथा प्रयोग कहाँ हुआ था? (In which country was raingauge invented and used first?)
(क) चीन में
(ख) कोरिया में
(ग) भारत में
(घ) अमेरिका में

19. निस्सरण की इकाई क्या है? (What is the unit of discharge?)
(क) घन मीटर/सेकेंड
(ख) वर्ग मीटर/सेकेंड
(ग) मीटर/सेकेंड
(घ) वर्ग मीटर/वर्ग सेकेंड

20. वर्षा की गणना कैसे की जाती है? (How is the precipitation calculated with?)
(क) वर्षा अनुकारक से
(ख) वर्षा संवेदक से
(ग) हुक प्रमापी से
(घ) वर्षण प्रमापी से

21. वर्षा मापन की इकाई क्या है? (What is unit of rain measurement?)
(क) लीटर
(ख) मि. मी.
(ग) वर्ग मि. मी.
(घ) मि. मी./सेकेंड

22. कटाव किसे कहते हैं? ( What is the erosion?)
(क) मृदा के अपरदन को
(ख) जलाशयों से वाष्पन को
(ग) बालू के बहाव को
(घ) वृक्षों के जल अवशोषण को

23. नदी का मीएनडरिंग किसे कहते हैैैं? (What is river meandering?)
(क) नदी का ऊपर तथा नीचे जाना
(ख) नदी के बहाव की दिशा का बार-बार बदलना
(ग) नदी की वर्टेक्स
(घ) नदी की हाइड्रोलिक उछाल

24. पश्चिमी राजस्थान में कम वर्षा क्यों होती है? (Why there is less rainfall in Western Rajasthan?)
(क) मानसून लाने वाली वायु अरावली पर्वत से बाधित हो जाती है।
(ख) मानसून लाने वाली वायु अरावली पर्वत से बाधित नहीं होती है।
(ग) यह प्रान्त गर्त में स्थित है।
(घ) यह प्रान्त वर्षा की छाया क्षेत्र में स्थित है।

25. समुद्र का पानी नीला प्रतीत क्यों होता है? (Why does sea water looks like blue?)
(क) पानी के नीले रंग के कारण।
(ख) समुद्र बहुत गहरा होने के कारण।
(ग) आकाश तथा जल परमाणु से प्रकाश का परावर्तन तथा छितरण होने के कारण।
(घ) आकाश के नीला होने के कारण।

26. उत्तर प्रदेश की मृदा मुख्यतः कैसी है? (Which is the main soil found in Uttar Pradesh?)
(क) लाल है।
(ख) उत्पादन न करने वाली रेतीली है।
(ग) जलोढ़ है।
(घ) लैटेराइट है।

27. पौधों के विकास के लिये उपयोगी मृदा आर्द्रता कैसे प्राप्त होती है? (How a soil moisture useful for the development of plants is achieved?)
(क) गुरुत्व जल से
(ख) कोशिकीय जल से
(ग) रासायनिक विधि द्वारा व्यावहारिक जल से
(घ) वायु में उपलब्ध आर्द्रता से

28. मौसम अनुमान के लिये टी.वी. पर दिखाई जाने वाली तस्वीर लिये जाने का क्या समय है? (What is the time for taking picture, used to show the weather forecast on the televisions?)
(क) 12 दोपहर
(ख) 8.30 प्रातः
(ग) 2.30 दोपहर
(घ) 4.30 सांय

29. भारत के किस राज्य में भूजल में आर्सेनिक (Arsenic) प्रदूषण से सबसे अधिक गम्भीर समस्या है? (Which Indian state is the most serious affected by the problem of Arsenic contamination in the groundwater?)
(क) पश्चिमी बंगाल
(ख) आसाम
(ग) तमिलनाडु
(घ) महाराष्ट्र

30. दिन के समय में जलस्रोतों (जैसे झील, तालाब इत्यादि) का तापमान भूमि के तापमान से (During the day time the temperature of water resources ( eg. lake, ponds etc..) is……….. than the temperature of the ground)
(क) अधिक होता है।
(ख) कम होता है।
(ग) बराबर होता है।
(घ) ऋतु पर निर्भर करता है।

31. पानी क्या है? (What is water?)
(क) पूर्ण विसारक
(ख) पूर्ण अवशोषक
(ग) परावर्तक
(घ) कोई नहीं।

32. भारत में सैटेलाइट डाटा कहाँ से प्राप्त किये जाते हैं? (From where satellite data is received in India?)
(क) श्रीहरीकोटा में
(ख) पोखरन में
(ग) जम्मू में
(घ) हैदराबाद में

33. प्रकाश की किरण हवा से पानी में जाने पर थोड़ा झुक जाती है क्यों? ( Why does a ray of light tilt somewhat when it goes into water from air?)
(क) अवशोषण के कारण
(ख) अपवर्तन के कारण
(ग) प्रकीर्णन के कारण
(घ) कोई नहीं

34. संसार में उपलब्ध कुल जल की मात्रा में से लवण जल का क्या प्रतिशत है? (What is the percentage of saline water in the total available water in the world?)
(क) 61 प्रतिशत
(ख) 33 प्रतिशत
(ग) 67 प्रतिशत
(घ) 97 प्रतिशत

35. उष्ण कटिबन्धीय चक्रवात (Tropical Cyclone) का क्या कारण है? (What is the reason for trpical cyclones? )
(क) कम दाब
(ख) उच्च दाब
(ग) कम तापमान
(घ) उच्च तापमान

36. भारत में वर्षा मुख्यतः क्यों होती है? (What is main cause for precipitation in India?)
(क) मानसून से
(ख) फ्रंटल से
(ग) पर्वतों के कारण
(घ) उपयुक्त में से कोई नहीं

37. वर्षण के लिये वायुमण्डल में केवल नमी की मात्रा जरूरी है. (The only requirement for precipation is moisture in the atmosphere.)
(क) हाँ
(ख) नहीं

38. धूल के कण वर्षण के लिये क्या अनिवार्य हैं? (Are dust mites essential for precipitation?)
(क) हाँ
(ख) नहीं

39. वर्षा की बूँद का आकार कैसा होता है? (What is the shape of a raindrop?)
(क) गोलीय
(ख) बेलनीय
(ग) अर्धगोलीय
(घ) उपयुक्त में से कोई नहीं

40. वर्षा की गणना कैसे करते हैं? (How is rainfall calculated?)
(क) आयतन से
(ख) ऊँचाई से
(ग) क्षेत्रफल से
(घ) उपयुक्त में से कोई नहीं

41. सामान्यतः भूजल स्तर में मानसून (वर्षा) ऋतु में क्या कोई परिवर्तन देखा जाता है? (Is there any change seen in the groundwater level in Monsoon (Rain) season?)
(क) ऊपर उठता हैे
(ख) नीचे गिरता है
(ग) स्थिर रहता है
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

42. पानी का घनत्त्व कब अधिकतम होता है? (When is the density of water maximum?)
(क) 4 डिग्री सेंटीग्रेड पर
(ख) 4 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक ताप पर
(ग) 4 डिग्री सेंटीग्रेड से कम ताप पर
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

43. अच्छी गुणवत्ता का जल सीधे कहाँ से प्राप्त किया जा सकता है? (Where is the good quality water received from?)
(क) समुद्र से
(ख) नदियों से
(ग) झीलों से
(घ) वर्षा एवं भूजल से

44. जल का स्रोत (वर्षा, हिमगलन अथवा भूजल) कैसे पहचाना जा सकता है? (How a water resource (rain, glacial melt or ground water) is identified?)
(क) समस्थानिक हस्ताक्षर से
(ख) जियोमाॅर्फोलाॅजिकल लक्षणों से
(ग) जलविज्ञानीय सीमाओं से
(घ) भौतिक आकार से

45. नदियों में क्यों प्रवाह होता है? (Why there is flow in rivers?)
(क) जल विद्युत बल द्वारा
(ख) वायुबल द्वारा
(ग) गुरुत्वीय बल द्वारा
(घ) उपयुक्त में से कोई नहीं

46. जल विद्युत कहाँ उत्पन्न की जाती है, जहाँ होती है? (Where is hydropower produced, where there is? )
(क) पानी में तरंग
(ख) पानी का मोड़ या झुकाव
(ग) पानी का ऊँचाई
(घ) दो नदियों का मिलन

47. वर्षाजल, भूमि में अन्तः स्यंदित (Infiltrate) होता है..(Rainwater infilterates into the ground)(क) अलग स्थानों पर अलग गति से।
(ख) सभी स्थानों पर समान गति से।
(ग) बिल्कुल अन्तः स्यंदित नहीं होता।
(घ) कभी-कभी अन्तः स्यंदित होता है।

48. गंगा का उद्गम कहाँ है? (Where is the origin of the Ganges?)
(क) ऋषिकेष
(ख) गढ़मुक्तेश्वर
(ग) गंगोत्री
(घ) भीमगोडा

49. भूगर्भ जल भूमि के नीचे अलग-अलग गहराइयों पर पाया जाता है? (Groundwater is available at different depths under the ground...)
(क) हाँ
(ख) नहीं

50. दिल्ली में पेयजल का मुख्य साधन क्या है? (What is the main source of drinking water in Delhi?)
(क) गंगा
(ख) सतलुज
(ग) यमुना
(घ) झेलम

उत्तर:
1(ग), 2(घ), 3(ग), 4(घ), 5(घ)
6(घ), 7(ख), 8(ख), 9(क), 10(ख)
11(क), 12(ग), 13(क), 14(घ), 15(क)
16(क), 17(क), 18(ग), 19(क), 20(घ)
21(ख), 22(क), 23(ख), 24(ख) 25(ग)
26(ग), 27(ख), 28(ग), 29(क), 30(ख)
31(ग), 32(घ), 33(ख), 34(घ), 35(क)
36(क), 37(ख), 38(क), 39(क), 40(ख)
41(क), 42(ग), 43(घ), 44(क), 45(ग)
46(ग), 47(क), 48(ग), 49(क), 50(ग)
 

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading