कावर झील को बचाओ
29 August 2011


एशिया में प्रसिद्ध बिहार का कावर झील इन दिनों सरकारी उपेक्षा का शिकार है... यहां मेहमान पक्षी तो सर्दी के मौसम में बड़ी तादाद में पहुंचते ही हैं लेकिन पर्यटक कभी नहीं पहुंच पाते.... 6311 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले बेगूसराय का कावर झील दुनिया का सबसे बड़ा वेट लैंड एरिया माना जाता है... लेकिन कावर झील पक्षी विहार बने या कृषि विहार इसको लेकर रस्साकसी जारी है... राजनीतिक विवाद के चलते आज यह झील विकास से महरूम है... मंझौल स्थित कावर झील को पक्षिविहार का दर्जा सन 1984 में बिहार सरकार ने दिया था....
 

More Videos