EVENT
‘मीडिया चौपाल - 2013’ “जन-जन के लिए विज्ञान, जन-जन के लिए मीडिया”
Posted on
दिनांक : 14-15 सितंबर 2013
स्थान : विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल


महोदय/महोदया,
आपको स्मरण होगा कि पिछले वर्ष 12 अगस्त 2012 को ‘विकास की बात विज्ञान के साथ – नए मीडिया की भूमिका’ विषय को आधार बनाकर एक दिवसीय ‘मीडिया चौपाल - 2012’ का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी यह आयोजन किया जा रहा है। कोशिश है कि ‘मीडिया चौपाल को सलाना आयोजन का रूप दिया जाए। गत आयोजन की निरंतरता में इस वर्ष भी यह आयोजन14-15 सितंबर 2013 (शनिवार-रविवार) को किया जा रहा है। यह आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा स्पंदन (शोध, जागरूकता और कार्यक्रम क्रियान्वयन संस्थान) द्वारा संयुक्त रूप से हो रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के माध्यम से विकास में मीडिया की सकारात्मक भूमिका को बढ़ावा देना है। ‘मीडिया चौपाल – 2013’ हेतु “जन-जन के लिए विज्ञान, जन-जन के लिए मीडिया” थीम निर्धारित किया गया है। इसी संदर्भ में विभिन्न चर्चा-सत्रों के लिए विषयों का निर्धारण इस प्रकार किया गया है:-

1. नया मीडिया, नई चुनौतियाँ
2. जन-माध्यमों का अंतर्संबंध और नया मीडिया,
3. विकास कार्य क्षेत्र और मीडिया कन्वजेंस,
4. आपदा प्रबंधन और नया मीडिया,
5. आमजन में वैज्ञानिक दृष्टि का विकास और जनमाध्यम।

आपसे सादर अनुरोध है कि कृपया उक्त संगोष्ठी/परिचर्चा में अपनी सक्रिय भागीदारी करते हुए लगभग 15 मिनट का सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करने का कष्ट करे। आमंत्रित अतिथियों हेतु पंजीयन नि:शुल्क होगा। समस्त आमंत्रित अतिथियों हेतु भोजन-आवास की व्यवस्था के अतिरिक्त भोपाल के बाहर से पधारे अतिथियों को टिकट प्रस्तुत करने पर रेल द्वितीय श्रेणी (वातानुकुलित) तक का किराया देय होगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें


डॉ. धीरेंद्र पाण्डेय,
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी, जनसंपर्क,
म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल
मो. 09425358436
ईमेल : pandeyd1967@rediffmail.com

श्री अनिल सौमित्र
स्पंदन संस्था
मो. 09425008648
ईमेल : anilsoumitra0@gmail.com