न होने दें तालाबों का अतिक्रमण

तालाब का न केवल मनुष्य बल्कि धरती के विभित्र जीव-जंतुओं के जीवन में बड़ा योगदान है। इसके बिना जीवन संकट से घिर जाता है। ऐसे में तालाब को बचाने के लिए आप आगे आयें। किसी भी परिस्थिति में तालाबों का अतिक्रमण न होने दें। आप इसके खिलाफ लडें.। तालाब अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आप शासन-प्रशासन के पास शिकायत करें। इससे भी बात न बने तो कोर्ट से गुहार लगायें। भारत का उच्चतम न्यायालय आपके साथ है। जगपाल सिंह एवं अन्य बनाम पंजाब सरकार (सिविल अपील संख्या 1132/2011), एचएल तिवारी बनाम कमला देवी (एआइआर 2001 एससी 3215) आदि विभित्र मुकदमों में सुनवाई के दौरान भारत के उच्चतम न्यायालय ने यह व्यवस्था दी है कि तालाब को भरकर उस पर भवन या उससे संबंधित किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। ग्रामसभा एवं पंचायत की जमीन को निजी या व्यावसायिक उद्यम के लिए नहीं दिया जा सकता है। यदि राज्य सरकारें और अन्य प्राधिकार ऐसा करते हैं तो वह पूर्णत: गैरकानूनी है। कोर्ट का मानना है कि तालाब संविधान के अनुच्छेद 21 में प्रदत्त आजीविका के अधिकार को संपोषित करता है।

जगपाल सिंह एवं अन्य बनाम पंजाब सरकार मामले की सुनवाई के बाद 28 जनवरी 2011 को उच्चतम न्यायालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को निर्देश जारी किया है। इसके तहत राज्यों को तालाबों का अतिक्रमण रोकने के लिए त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करना है। इसके साथ ही समय-समय पर सुप्रीम कोर्ट को यह बताना है कि तालाबों का अतिक्रमण रोकने के लिए उन्होंने क्या-क्या कदम उठाये हैं। तो देर किस बात की। उठ खड़ा होइये तालाब बचाने के लिए।

झारखंड में मनरेगा के कुओं की जिलावार विवरण

जिला का नाम

स्वीकृत कूप

निर्मित कूप

पूर्वी सिंहभूम

3204

2173

सरायकेला

3080

2104

पश्‍चिम सिंहभूम

4880

2552

बोकारो

2379

2266

धनबाद

3014

2932

गिरिडीह

5014

4616

हजारीबाग

2609

2607

कोडरमा 

1763

1 570

रामगढ़

5160

3946

चतरा

5400

5275

गढ़वा 

8073

6409

लातेहार

5765

4363

पलामू

3734

2806

देवघर

6501

6048

दुमका

4264

3673

गोड्डा

4852

4107

जामताड़ा

2291

1964

पाकुड़

2511

2294

साहिबगंज

643

602

गुमला

5427

4788

खूंटी

3235

2339

लोहरदगा

2712

2313

रांची

4144

3588

सिमडेगा

4032

3377

कुल

94687

78712

 



(स्रोत : ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार)

झारखंड में जिलावार तालाबों की संख्या

जिला का नाम

सरकारी

निजी

कुल

रांची

663

4493

5156

सरायकेला

600

1785

2385

बोकारो

1710

3478

5188

पश्‍चिम सिंहभूम

1000

8026

9026

धनबाद

1658

5813

7471

गिरिडीह

1523

2295

3818

हजारीबाग

1274

2716

3990

कोडरमा

450

630

1080

चतरा

436

1367

1803

गढ़वा

96

1034

1130

लातेहार

138

3507

3645

पलामू

126

1084

1210

देवघर

1350

5207

6557

दुमका

658

10275

10933

गोड्डा

711

4354

5065

जामताड़ा

437

2782

3219

पाकुड़

717

7321

8038

साहिबगंज

704

3692

4396

गुमला

374

8248

8622

लोहरदगा

174

1221

1395

सिमडेगा

57

2545

2602

कुल

94687

78712

105780

 



(स्रोत : मत्स्य विभाग, झारखंड सरकार)

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading