नदियों को मारो मत...

22 Sep 2014
0 mins read
polluted river
polluted river

नदियों को मारो मत,
निर्मल ही रहने दो।
अविरल तो बहने दो
जीयो और जीने दो।

हिमधर को रेती से,
विषधर को खेती से,
जोड़ो मत नदियों को,
सरगम को तोड़ो मत।

सरगम गर टूटी तो,
टूटेंगे छंद कई,
रुठेंगे रंग कई,
उभरेंगे द्वंद्व कई।
नदियों को मारो मत...

तरुवर की छांव तले।

पालों की सीलेंगे,
बाढ़ों को पीलेंगे,
जोहड़ को कहने दो।
गंगा से सीखें हम,
नदियां हैं माता क्यों,
रीती क्यों,जी ली ज्योंअरवरी को कहने दो।।
नदियों को मारो मत....
 

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading