समय पर आएगा मानसून

मानसून
मानसून


नई दिल्ली/देश के लिये अच्छी खबर है। लगातार चौथे साल देश में मानसून सामान्य रहेगा और समय पर दस्तक देगा। अच्छे मानसून से अच्छी फसल होने की सम्भावना भी है। इस अनुमान से किसानों को समय पर बुआई करने की तैयारी करने का समय मिल गया है।

मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानसून के पूर्वानुमान की जानकारी दी। इस बार सामान्य बारिश 97 फीसद रहने की सम्भावना है। लम्बी अवधि के औसत 96 से 104 फीसद रहने को सामान्य श्रेणी कहा जाता है। उन्होंने पहले चरण में अप्रैल से जून तक का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए कहा कि इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून मई के अन्तिम या जून के पहले सप्ताह में केरल तट पर दस्तक देगा। उन्होंने बताया कि मानसून के सक्रिय होने के बाद इसकी वास्तविक अनुमानित मात्रा के बारे में दूसरे चरण के दीर्घावधि पूर्वानुमान के अन्तर्गत आगामी जून के दूसरे सप्ताह में बताया जा सकेगा। उसी समय देश के विभिन्न भागों में बारिश के स्तर का पूर्वानुमान घोषित किया जा सकेगा।

रमेश ने बताया कि पहले चरण के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल सामान्य बारिश होने की सम्भावना 97 फीसद है। वहीं औसत बारिश का स्तर सामान्य से कम रहने की सम्भावना बहुत कम है। उन्होंने बताया कि मानसून मिशन युग्मित जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली के आधार पर व्यक्त किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक समूचे देश में मानसून ऋतु के दौरान जून से सितम्बर के बीच होने वाली वर्षा का औसत स्तर 99 फीसद तक रहने का अनुमान है। जबकि प्रचालनात्मक सांख्यिकीय एनसेम्बल पूर्वानुमान प्रणाली के तहत इस अवधि में सामान्य बारिश की 97 फीसद सम्भावना जताई गई है।

विभिन्न श्रेणीयों में पूर्वानुमान के मुताबिक जून से सितम्बर के बीच बारिश का स्तर सामान्य (औसत वर्षा का स्तर 96 से 104 फीसद) रहने की सम्भाव्यता 42 फीसद और सामान्य से अधिक (104 से 110 फीसद) रहने की सम्भाव्यता 12 फीसद रहने का पूर्वानुमान है। जबकि सामान्य से कम श्रेणी (90 से 96 फीसद) की सम्भाव्यता 30 फीसद और न्यून श्रेणी (90 प्रतिशत से कम) की सम्भाव्यता मात्र 14 फीसद रहने का अनुमान है। रमेश ने स्पष्ट किया कि पाँचों श्रेणियों के पूर्वानुमान की सम्भाव्यता के मद्देनजर इस साल भी लगातार तीसरे साल बारिश का स्तर सामान्य रहने की उम्मीद है जबकि न्यून वर्षा की कम सम्भावना है।

औसत बारिश सामान्य के स्तर पर ही बरकरार रहने के कारण सम्बन्धी सवाल पर रमेश ने कहा कि प्रशान्त महासागर और हिन्द महासागर में समुद्र सतह का तापमान अधिक होने, खासकर प्रशान्त महासागर में अल-नीनो या ला निना की स्थितियाँ भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून को प्रबल रूप से प्रभावित करने के कारण बारिश का स्तर पिछले सालों की तरह यथावत बना हुआ है। उल्लेखनीय है पिछले सालों में देश में औसत वर्षा का स्तर 89 सेंटीमीटर था।

रमेश ने बताया कि अत्याधुनिक पद्धतियों से मौसम के पूर्वानुमान के आकलन को त्रुटिरहित बनाने में प्रभावी मदद मिली है। इसके परिणामस्वरूप साल 2007 से 2017 की अवधि में पूर्वानुमान में त्रुटि का स्तर घटकर 5.95 फीसद पर आ गया। इससे पहले के सालों में यह नौ फीसद तक रहता था। उन्होंने बताया कि मानसून 15 मई तक सबसे पहले केरल पहुँचेगा और 45 दिनों के अन्दर पूरे देश में फैल जाएगा जिससे अच्छी वर्षा होगी।

 

 

 

TAGS

south west monsoon in india, monsoon in india 2017, summer monsoon in india, mechanism of monsoon in india, monsoon season india, winter monsoon in india, monsoon weather, south east monsoon in india, What is monsoon season in India?, What do monsoons do?, How does the monsoon affect India?, Where do monsoons happen in the world?, Which monsoon brings more rain to India?, What is the best time of year to go to India?, How is a monsoon caused?, Is a monsoon a hurricane?, Why is the monsoon important in India?, What was a monsoon?, What does monsoon mean in India?, What is the monsoon for kids?, Why does Tamil Nadu receive rain in winter?, What is southwest and northeast monsoon?, Do I need injections to go to India?, What is the best time to visit South India?, What is the climate of a monsoon?, What is the winter monsoon?, Where do hurricanes form and why?, What has to happen for a tornado to form?, How did the monsoons affect farmers in India?, What are the characteristics of the monsoon?, What is the break in monsoon?, What is a tropical monsoon?, Which is the coldest place in India?, What is spring season in India?, When was the first monsoon?, How monsoon clouds are formed?, Why do the coastal areas of Tamil Nadu get rainfall during the winter season?, Where is the wettest place in India?, What is southwest monsoon in the Philippines?, What is the meaning of northeast monsoon in the Philippines?, Is India is safe for tourists?, How long does it take to get a visa to go to India?, What is the best time to travel India?, Which is the best time to visit Agra?, What is the cause of a monsoon?, Which countries have a monsoon climate?, Which Monsoon brings the most rain to India?, What was a monsoon?, Where do hurricanes form Africa?, Where do hurricanes happen?, What was the worst tornado in history?, Where is a tornado most likely to happen?, Why is the monsoon important in India?, How does the monsoon affect India?, What is the climate of a monsoon?, What do you mean by burst of the monsoon?, What is monsoon trough in India?, Why does the Tamil Nadu coast receives winter rainfall?, What are the characteristics of the monsoon?, How cold does it get in India?, Which is the coldest city in India?, Which is the hottest place in India?, What is spring season in India?, What happens in the spring season?, Is a monsoon a hurricane?, What does monsoon mean in history?, How does the monsoon work?, What is the monsoon for kids?, normal monsoon in 2018, normal monsoon this year.

 

 

 

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading