सरोजिनी नायडू पुरस्कार 2012 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

‘द हंगर प्रोजेक्ट’ द्वारा सन् 2001 में प्रिंट मीडिया से पार्टनरशिप की शुरुआत करते हुए वार्षिक स्तर पर सरोजिनी नायडू पुरस्कार की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य पंचायत में महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी के मुद्दे पर, मीडिया में सतत् रिपोर्टिंग और उनके नेतृत्व को सहयोग करने हेतु एक सकारात्मक वातावरण निर्माण करना रहा है। महिला जनप्रतिनिधियां गांवों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे स्थानीय स्वशासन में बदलाव ला रही हैं राज्य को पानी, शराब का दुरुपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा, असमानता और जेंडर, अन्याय जैसे मुद्दों पर संवेदनशील बनाते हुये। राजनीतिक प्रक्रियाओं में सक्रिय रहते हुये चयनित हुई महिलायें साफ, पारदर्शी, जवाबदेही, लोकतांत्रिक, सबको शामिल करते हुये और हिंसा मुक्त स्थानीय स्वशासन की संस्थाओं की नींव रखने के लिये उत्सुक हैं।

सरोजिनी नायडू पुरस्कार के तहत पंचायतीराज में उत्कृष्ट रिपोर्ट के लिए ‘द हंगर प्रोजेक्ट’ हर साल तीन पत्रकारों को सम्मानित करता है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिये जाते हैं हिन्दी, अंग्रेजी एवं अन्य भारतीय भाषाएं (पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपये प्रत्येक भाषा के पत्रकार को दी जाती है)।

विगत कुछ वर्षों के अनुभव में देखा गया है कि महिला जनप्रतिनिधि विभिन्न राजनैतिक प्रक्रियाओं में सक्रिय होकर स्थानीय स्वशासन के स्वच्छ, पारदर्शी, जवाबदेह, लोकतांत्रिक, सहभागी और हिंसा मुक्त संस्थाओं की नींव रखने के लिए इच्छुक हैं। ‘द हंगर प्रोजेक्ट’ पंचायतो में महिला नेत्रियों के संघर्ष और सफलता की कहानियों को मीडिया में प्रमुखता से स्थान देने, उसे समर्थन व प्रोत्साहन देने के लिए हमेशा की तरह प्रतिबद्ध हैं।

पुरस्कार


नगद पुरस्कार: हर श्रेणी के लिये दो लाख रूपये।

इस पुरस्कार के तहत हिंदी, अंग्रेजी व अन्य भारतीय भाषाओं में ‘महिलाएं एवं पंचायती राज‘ पर उत्कृष्ट लेखन के लिये प्रिंट मीडिया के तीन पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है।

प्रविष्टि के लिये अंतिम तिथि:


प्रविष्टियां ‘द हंगर प्रोजेक्ट’ दिल्ली कार्यालय अथवा राज्य कार्यालयों में 15 जून 2012 तक अवश्य पहुंच जानी चाहिए। 15 जून के बाद मिलने वाली प्रविष्टियां की गिनती नहीं की जाएगी।(दिल्ली कार्यालय और राज्य कार्यालय के पते नीचे दिए गये हैं।)

पात्रता मापदंड


• सारे लेख महिलायें और पंचायती राज के विषय पर होना चाहिये। केवल महिलाओं या पंचायती राज के लेख पर विचार नहीं किया जायेगा।
• वर्ष 2012 का पुरस्कार विषय आधारित नहीं है, महिलायें एवं पंचायती राज पर सकारात्मक लेखन के लिए खुला है।
• यह पुरस्कार प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारों के लिए खुला है। क्षेत्रीय भाषाओं के आवेदन को प्रोत्साहित किया जाता है।
• यह पुरस्कार ‘द हंगर प्रोजेक्ट’ के कर्मी और पार्टनर्स के लिए खुला नहीं है।
• प्रविष्टियों के लिये प्राप्त लेख 15 जून 2011 से 15 जून 2012 के बीच अखबार या पत्रिका में प्रकाशित होना चाहिए (दोनों तारीख भी शामिल हैं)।
• प्रविष्टियों के साथ एक प्रकाशित पत्रिका की कॉपी (जिसमें स्पष्ट पत्रिका का नाम और तारीख लिखा हो) होना चाहिए।
• प्रविष्टियों के साथ आवेदक का नाम, संक्षिप्त जीवन परिचय, पता, ई-मेल और फोन नम्बर होना चाहिये।
• प्रविष्टि के साथ एक घोषणा पत्र होना चाहिये जिसमें यह लिखा हो कि प्रविष्टि हेतु भेजे गए लेख मौलिक है। यह किसी और के लेख का नकल नहीं है।
• शब्दों की कोई सीमा नहीं है।
• आवेदन के साथ कितने भी लेख भेजे जा सकते हैं, यदि वे उपयुक्त मापदंडों पर खरे उतरते हैं।

निर्णायक मंडल


जॉर्ज मैथ्यू
निर्देशक, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज

उर्वशी बुटालिया
सह संस्थापक, काली फॉर वीमेन एवं निर्देशक, जुबान

मणिमाला
निर्देशक, मीडिया फॉर चेंज

पामेला फिलिपोज
निर्देशक, वीमेंस फीचर सर्विस

एस.एस.मीनाक्षीसुंदरम्
कार्यकारी उपाध्यक्ष, एम.वाय.आर.डी.ए.

पूर्व विजेता


2011 अदिती भादुड़ी, नरजीस हुसैन, गुरूवप्पा एन.टी. बालेपुनी

2010 प्रीति नागराज, रूमनी घोष, बरनाली बरूआ

2009 रोनाल्ड अनिल फरनान्डिस, अमरपाल सिंह वर्मा, जी.मीनाक्षी, विजय चोरमारे (विशेष ज्युरी उल्लेख)

2008 राधेश्याम जाधव, विभाष कुमार झा, पोन. धनसेकरन, अखण्ड (विशेष ज्युरी उल्लेख)

2007 टेरेसा रेहमान, भंवर मेघवंशी, वी.आर. ज्योतिश कुमार

2006 सैय्यद जरीर हुसैन, डॉ. कविन्द्र नारायण श्रीवास्तवा, हेमन्त बर्मन, शुरीया नियाजी (विशेष ज्युरी उल्लेख)

2005 भारत डोगरा, गीथा इलांगोवान, विमल गुप्ता, ताशी मोरूप (विशेष ज्युरी उल्लेख)

2004 रूपा मांगलानी, सुश्मिता मालवीय, अरून राम

2003 मैत्रयी पुष्पा, जोअकीम फरनान्डिस, दिलीप चन्दन

2002 ममता जैटली, दीपक तिवारी

2001 राजेन्द्र बन्धु, वासावी, योगेश वाजपेयी, के.पी.एम. बशीर, के.आर. मंगला, सौमेन दत्ता

NATIONAL OFFICE
The Hunger Project
Shaheed Bhawan, 18/1 Aruna Asaf Ali Marg
Qutub Institutional Area, New Delhi 110067
Tel: 011 – 4168 8847 – 50, Fax: 011 – 4168 8852

MADHYA PRADESH OFFICE
The Hunger Project, A – 450, Mansarover Colony
Shahpur, Bhopal – 462 016
Tel: 0755 – 2424736, Fax: 0755 – 4246259

BIHAR
The Hunger Project, Mehman Sarai (First Floor)
Behind Imarat Rizvi, Bank Road
Patna 800001 Bihar, Tel: 0612-2207705

TAMIL NADU
The Hunger Project, House No – 1, 2nd Main Road
Nehru Nagar, Adyar
CHENNAI – 600020, Tel: 044 – 24452520

RAJASTHAN
The Hunger Project, A-3, Hawa Sarak
Opposite Ram Mandir, Near Yes Bal Mandir School
Civil Lines, JAIPUR-302 006 , Tel: 0141 – 2223123

KARNATAKA
The Hunger Project, 316/E, 1st Floor
No.4, 2nd Floor, Berlie Street Cross,
Langford Town, Shanthinagar,
BANGALORE-560025, Tel: 080 - 22459115

ORISSA
The Hunger Project, Flat no: 701, D-Block,
Rajendra Vihar Appt. Forest Park
Bhubaneswar, Tel 0674-2596601

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading