सतारा जिले में नर्मदा बचाओ आंदोलन का जल सत्याग्रह
1 September 2012

वंग मराठवाड़ी बांध परियोजना से प्रभावित सतारा जिले के निवासी अपने पुनर्वास के लिए जल सत्याग्रह कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा वंग मराठवाड़ी बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की अनदेखी की जा रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के गृह जिले सतारा के कई गांवों के लोग जल सत्याग्रह पर हैं। उनकी मांग है कि वंग मराठवाड़ी बांध परियोजना से प्रभावित होने वाले लोगों का पुनर्वास किया जाये। इस बांध परियोजना के पूरे हो जाने पर चार गांव पूरी तरह से और पांच गांव आंशिक तौर पर डूब जायेंगे।

More Videos